चंबा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ चंबा का प्रतिनिधिमंडल चंबा में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला। उन्होंने राज्यपाल से पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई।
साथ ही केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारी के दिव्यांग व दिवंगत होने पर पारिवारिक पेंशन प्रदान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव विजय शर्मा ने बताया कि 15 मई 2003 के बाद प्रदेश के सभी कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम के दायरे में आते हैं। इसमें बहुत खामियां हैं और यह योजना कर्मचारी हित में नही है। संघ द्वारा पिछले काफी समय से सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।