फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में लौटी रौनक, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश

विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में छात्रा का तापमान जांचता सुरक्षा कर्मी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। 11 माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को चंबा कॉलेज में विद्यार्थी मास्क लगाकर पढ़ाई करने पहुंचे। कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 से लॉकडाउन के बाद सोमवार को कॉलेज में रौनक लौटी। सुबह के वक्त विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश मिला। एकतरफा रास्ता विद्यार्थियों के लिए बनाया गया। दो गज की दूरी की पालना करते हुए विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे। जहां प्राध्यापकों ने पढ़ाई के साथ कोरोना महामारी को लेकर भी जागरूक किया और एहतियात बरतने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा कॉलेज खुलने के आदेश मिलने के बाद प्रबंधन की ओर से कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया गया। साथ ही बच्चों के लिए सीटिंग प्लान भी तैयार किया गया। कोरोना गाइडलाइन के तहत दो गज की दूरी नियम की पालना के तहत डेस्क स्थापित किए गए। एक डेस्ट पर एक ही विद्यार्थी को बिठाया गया। बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी पढ़ाई करने पहुंचे। वहीं बीबीए, बीसीए, पीजीडीसी, बीवॉक सहित एमए की कक्षाएं पुराने कॉलेज भवन अखंड चंडी में आयोजित हुईं। कॉलेज खुलने के बाद छात्र-छात्राएं उत्साहित देखे गए। को सही ढंग से मास्क पहनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए है। आदेशों के तहत पचास रूपये फाईन भी बिना मास्क कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों को किया जाएगा। पहले दिन सभी विद्यार्थियों ने नियमों की अनुपालना की।
चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन तीनों संकायों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी पहुंचे। कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए बच्चों ने कक्षाएं लगाई। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें