फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वाहनों का निरीक्षण करें अधिकारी : उपायुक्त

Sat, 23 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाहनों के परिचालन पर कार्रवाई करे परिवहन विभाग
विज्ञापन

बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों से संबद्ध वाहनों और निजी वाहनों का संबंधित विभाग निरीक्षण करे। इसकी सूचना निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाई जाए।
उपायुक्त ने यह निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों, दुर्घटनाओं की रोकथाम और संबंधित विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ित लोगों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निर्धारित सहायता एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उपायुक्त ने जिले में हुईं सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए गत वर्ष हुई दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की ओर से शराब इत्यादि मादक पदार्थों के सेवन से संबंधित आंकड़ों की सूचना भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाहनों के परिचालन पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पुलिस विभाग के अधिकारियों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग सहित जिले की सभी सड़कों के किनारे होने वाली अनधिकृत पार्किंग एवं अतिक्रमण के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
सड़कों के साथ लगते स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने और जिले के विभिन्न स्थानों पर रेड लाइट लगाने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें