फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पारदर्शी मतदान प्रक्रिया करवाने का अभ्यास करवाया

Sat, 23 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल पांगी में चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को करवाई रिहर्सल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। उपमंडल पांगी में पंचायत चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को लेकर मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में पूर्वाभ्यास करवाया गया।
मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आयोजित रिहर्सल की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने की। इस दौरान मतगणना कार्य में नियुक्त सभी एआरओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। मतगणना टेबल की व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव, मतों की गणना, परिणाम संकलन और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आवश्यक सावधानियों से भी अवगत करवाया गया। मुख्य प्रशिक्षक केदार नाथ शर्मा ने मतगणना की चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। रिहर्सल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी योगेश कुमार, तहसीलदार संदीप कुमार, सेक्टर अधिकारी एवं एआरओ भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें