चंबा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर राजेश गुलेरी ने की। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह, जिला टीबी अधिकारी डॉ. हरित पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारियों के साथ एनटीईपी कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले में टीबी रोगियों के परिणाम में सुधार के लिए टीबी केस अधिसूचना और अन्य संकेतकों पर समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में टीबी के मामलों का जल्द पता लगाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी के पूर्ण उपचार की निगरानी करने और समय पर जिले में सभी टीबी रोगियों को निश्चय पोषण योजना के तहत भुगतान किया जाए। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ. मान सिंह, डॉ. सतीश फोतेदार, डॉ. ऋषि पुरी, डॉ. अनिल और डॉ. देवेंद्र उपस्थिति रहे।