फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालवां से कार में निकले पिता-पुत्र दो दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की सालवां पंचायत निवासी पिता-पुत्र दो दिनों से लापता हैं। लापता बेटे और पोते को ढूंढने के लिए बुजुर्ग ने किहार थाने में अर्जी दी है। धनीराम ने बताया कि 17 मार्च को उनका बेटा राकेश कुमार और दस वर्षीय पोता कर्ण कुमार रात साढ़े ग्यारह बजे कार में सवार होकर चंबा की तरफ निकले थे लेकिन वे दोनों न चंबा पहुंचे और न ही उनका कुछ अतापता चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा चांजू में ठेकेदार के साथ काम करता है।
विज्ञापन

17 मार्च को रात के समय उसके बेटे को फोन आया और जरूरी कार्य के लिए उसे चांजू बुलाया। इसके बाद धनीराम का बेटा और पोता कार में सवार होकर चंबा की तरफ निकल गए। जब 18 मार्च को सुबह उन्होंने बेटे के नंबर पर फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने चांजू में ठेकेदार को फोन किया तो उन्होंने राकेश कुमार के यहां न पहुंचने की बात कही। इसको लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।
पंचायत प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपकर लापता बाप-बेटे को तलाशने की मांग की है। थाने में अर्जी पहुंचने के बाद किहार थाना की टीम लापता बाप-बेटे को तलाश करने में जुट गई है। पंचायत प्रधान वंदना देवी और पूर्व उपप्रधान सतीश कुमार ने पुलिस विभाग से मांग की है कि लापता बाप-बेटे को जल्द तलाशा जाए। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस के ध्यान में इस मामले को लाया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें