फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब क्यूआर कोड से भी पंजीकरण कर सकेंगे बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा के बेरोजगार युवाओं को अब पंजीकरण के लिए जारी किया गया लिंक टाइप करने की जरूरत नहीं रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से अब एक क्यूआर कोड तैयार किया गया है। इस क्यूआर कोड के जरिए बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे सीधा पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद युवाओं को लॉगिन करना होगा। लॉगिन होने के बाद प्रदेश भर में आयोजित होने वाले साक्षात्कार सहित निजी कंपनियों के रिक्त पदों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


इससे युवाओं को घर बैठे सारी सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के समस्त रोजगार और उप रोजगार कार्यालय अब ऑनलाइन हो गए हैं। इसके तहत पंजीकरण सुविधा को भी ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में अब ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन बेरोजगार युवा आवेदन कर सकेंगे। इस सुविधा को जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से ओर आसान कर दिया है। इसके तहत क्यूआर कोड स्कैन करने पर पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद युवा पंजीकरण भी कर सकेंगे। इससे पहले ऑफलाइन ही पंजीकरण होता था। साथ ही युवाओं को प्रदेश के अन्य जगहों में होने वाले साक्षात्कार सहित निजी कंपनियों में रिक्त पड़े पदों को जानकारी नहीं मिल पाती थी। मगर अब यह जानकारी पंजीकरण के बाद बेरोजगार युवाओं को तुरंत मिलेगी। इससे उन्हें निजी कंपनी में अप्लाई करने में भी परेशानी नही होगी।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अब बेरोजगार युवा बिना लिंक टाइप किए क्यूआर कोड के जरिए भी पंजीकरण करवा सकेंगे। लॉगिन होने के युवाओं को काफी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें