फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सदर विधायक की मौत की अफवाह पर थाने में शिकायत

विज्ञापन
सदर थाना चंबा में सोशल मीड़िया पर झूठी खबर फैलाने वाले संचालक के ​खिलाफ ​​शिकायत पत्र सौंपते का
विज्ञापन
चंबा। सोशल मीडिया पर सदर विधायक की मौत की झूठी खबर को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सदर थाना में शिकायत पत्र सौंप कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश मत्स्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा ने बताया कि हाल में चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर की माता चंचल नैयर का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था।
विज्ञापन

उनकी रस्म क्रिया पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शोक संवेदनाएं प्रकट करने के लिए पंहुचे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर विधायक की माता की जगह विधायक की मौत पर शोक प्रकट करने की पोस्ट डाली गई। इस पर उन्हें कई जगहों से फोन आए। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों जिनमें सचिव विजय कटोच, सचिव परमजीत मैहरा, सचिव कमल सिंह, सचिव सूरत चौहान, पूर्व इंटक उपाध्यक्ष कमल सिंह, सचिव शशी मैहरा और महासचिव दीपक कुमार सहित आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया। जिस पर उन्हें एसएचओ द्वारा जांच करके जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि एक सोशल मीडिया पर सदर विधायक की मौत की झूठी खबर पोस्ट करने को लेकर शिकायत पत्र पहुंचा है। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें