फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब नगर परिषद के 11 वार्डों में हो सकते हैं 11 सफाई ठेकेदार

Sat, 02 Nov 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर का चित्र। फाइल फोलो
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में आने वाले समय में 11 ठेकेदार साफ-सफाई का कार्यभार संभाल सकते हैं। शहर के विभिन्न वार्डों को चकाचक रखने के लिए नगर परिषद की ओर से सफाई के कार्य का टेंडर आवंटित किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में अब नए सिरे से बनाई गई है। इसके जरिये आगामी समय में हर वार्ड में साफ-सफाई का कार्य एक-एक ठेकेदार को सौंपने की सोच पर कार्य चल रहा है। हालांकि, नगर परिषद के अधिकारी नगर परिषद की बैठक में ही इस मसले पर अंतिम मुहर लगने की बात कह रहे हैं।
शहर के हर वार्ड का कार्य संबंधित ठेकेदार को सौंपे जाने से साफ-सफाई का जिम्मा संभाल रहे ठेकेदारों पर काम का बोझ भी कम पड़ेगा। साथ ही हरेक वार्ड को गंदगी से निजात मिलती नजर आएगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि नगर परिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई का कार्य करीब वर्ष 2021 तक 84 लाख में आवंटित करती रही है। इसके बाद शहर में आबादी में इजाफा होने और अन्य वजह से साफ-सफाई व्यवस्था का टेंडर करीब दो करोड़ 32 लाख रुपये में आवंटित हो रहा है। इसमें कूड़ा-कर्कट एकत्रित कर ले जाने के लिए करीब आठ गाड़ियों समेत श्रमिकों का वेतनमान भी शामिल है। शहर से निकलने वाले कूड़े-कर्कट के निष्पादन के लिए कूड़ा संयंत्र कुरांह में गीले और सूखे कचरे को रखने की व्यवस्था न होने की सूरत में यहां पर छांटकर ही सूखा कचरा पहुंचाया जा रहा है। शेष बचने वाला गीला कचरा पूर्व में भगोत स्थित जगह पर गड्ढ़े खोद कर दबाया जाता रहा है। शहर के वार्डों में साफ-सफाई के टेंडर लंबे समय से आवंटित न होने से कार्य को आगे ही बढ़ाया जाता रहा है।
अब अधिकारियों में नप चंबा के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई का जिम्मा अलग-अलग ठेकेदारों को आवंटित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा अब नगर परिषद चंबा के हाउस में चर्चा होने के बाद अंतिम मुहर लगना ही शेष हैं। हाउस में सहमति न बनने से इस योजना को सिरे से खारिज तक किया जा सकता है।

नगर परिषद चंबा के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी दलीप ने बताया कि शहर के 11 वार्डों में 11 ठेकेदारों को साफ-सफाई का कार्य आवंटित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नप चंबा के हाउस में सर्वसम्मति से अंतिम मुहर लगना अनिवार्य रहता है। अब हाउस की बैठक के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें