फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो गाड़ी पर गिरी चट्टानें तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर साच दर्रे के समीप सोमवार को रात के समय एक बोलेरो गाड़ी चट्टानें गिरने से सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान देशराज पुत्र ज्ञान चंद निवासी कलनोटी पंचायत गुलेई तहसील चुराह, खेमराज पुत्र रूप लाल निवासी चुंदोड़ी तहसील चुराह और कर्म सिंह पुत्र मुश्दी गांव चंदोड़ी तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वाहन गिरने की सूचना गुलेई पंचायत के बाशिंदों ने तीसा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकालकर वाहन के जरिये सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद देसराज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि, खेमराज और देशराज को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
चंबा-पांगी वाया साच पास दर्रे से होकर वाहनों की आवाजाही काफी जोखिम भरी हो चुकी है। भीषण गर्मी से बर्फ का पिघलना और सड़क पर कीचड़ होना इसका मुख्य कारण है। बीते रविवार को साच दर्रे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टानों से सरकारी बस सहित चार अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गवांनी पड़ी, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे के महज एक दिन बाद फिर से सोमवार देर रात साच दर्रे के पास पहाड़ी से गिरे चट्टानों के कारण एक वाहन खाई में गिरने से तीन लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

प्रबुद्ध नागरिकों में योगराज, प्रताप चंद, दिलीप कुमार, नारायण सिंह ने कहा कि बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर सफर राम भरोसे ही है। सतरूंडी में स्थित सुरक्षा चौकी को भी यहां से शिफ्ट कर बैरागढ़ में ग्रामीण बस्ती के समीप रखा गया है। जहां पर रूटीन में वाहनों की चेकिंग और लोगों की वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें साच पास की ओर जाने दिया जाता है। आलम यह है कि बैरागढ़ से किलाड़ तक के 80 किलोमीटर सफर में नेटवर्क सुविधा नहीं है। बैरागढ़ से साच पास तक 33 किलोमीटर और किलाड़ के लिए 47 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तीसा प्रशसन और पांगी प्रशासन को पता ही नहीं चलेगा। लोगों ने सतरूंडी में सुरक्षा चौकी को स्थापित करने की बात कही है।
पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने साच दर्रे के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से तीन लोग चोटिल होने की पुष्टि की है। कहा कि तीसा अस्पताल में उपचार के बाद दो लोगों को चंबा रेफर किया गया है।
दो घायल चंबा रेफर
सिविल अस्पताल तीसा बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में तीन लोग चोटिल हुए। दो को चंबा रेफर किया गया, जबकि मामूली चोटें लगने वाले व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें