फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब एक घंटे में होली से भरमौर पहुंच सकेंगे लोग

Sun, 05 Nov 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के होली में अधर में लटका सियूर पुल का निर्माण कार्य।स्त्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
होली। जनजातीय क्षेत्र होली की विभिन्न पंचायतों के लोगों को अब भरमौर पहुंचने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। क्षेत्र में सियुंर पुल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पहले निर्माण कर रही कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया है। अब नई कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी ने पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने कंपनी को तय समयावधि के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारी कार्य के दौरान निरीक्षण भी करेंगे, जिससे किसी प्रकार की लापरवाही निर्माण कार्य में न बरती जा सके। पहले लोगों को भरमौर पहुंचने के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता था, लेकिन अब वे एक घंटे में यह सफर तय कर सकेंगे। इससे उनके समय की बचत होगी।
जनजातीय क्षेत्र होली के लोगों को भरमौर पहुंचने के लिए वर्तमान में वाया खड़ामुख आना पड़ता है। इससे करीब डेढ़ घंटा लगता है। इस पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। वे कम समय में भरमौर पहुंचेंगे। उन्हें खड़ामुख नहीं जाना होगा। वे सीधा भरमौर स्थित पुराना बस स्टैंड पहुचेंगे। होली के साथ भरमौर क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें खड़ामुख नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधा होली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण कार्य काफी से चल रहा है। कंपनी ने तय समयावधि में कार्य पूरा नहीं किया है। ऐसे में अब विभाग की ओर से दोबारा टेंडर करवाए गए हैं। इससे भरमौर और होली के बीच वैकल्पिक आवाजाही का रास्ता भी बन जाएगा।
लोक निर्माण विभाग गरोला के सहायक अभियंता भाल चंद का कहना है कि छह करोड़ रूपये की राशि से सियुंर पुल का निर्माण होगा। दोबारा से टेंडर करवाए गए है। कहा कि कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से होली से भरमौर कम समय में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें