चंबा। नीरज नैयर ने कहा कि जिले में अब विकास कार्याें की समीक्षा हर तीन माह बाद होगी। वहीं, बैठक में गत तिमाही में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए निर्देशों से संबंधित प्रगति को भी जांचा जाएगा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को विकासात्मक कार्याें की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश विधायक ने दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों निर्देश कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के विभागीय कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधायक चंबा को आश्वस्त किया कि उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारी सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने विभागीय दायित्व का निर्वहन करेंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पीएमजीएसवाई-3, नाबार्ड और सीआरआईएफ के अंतर्गत बनने वाली सड़कों और पुलों, पेयजल योजनाओं, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा से संबंधित विकास कार्यों और परियोजनाओं, विभिन्न स्कूलों में निर्मानाधीन स्कूल भवनों, एचपीएसईबीएल की विद्युतीकरण से संबंधित परियोजनाओं और नगर परिषद चंबा से संबंधित विकास कार्यों के अलावा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के बारे में विधायक नीरज नैयर ने निर्देश दिए।