फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तय से कम कूड़ा शुल्क भरने पर 25 दुकानदारों को नोटिस

Wed, 05 Aug 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने निर्धारित समय के भीतर शुल्क का पूरा भुगतान करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

दोबारा लापरवाही बरती तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम के तहत होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में कूड़ा शुल्क निर्धारित दर से कम जमा करने वाले दुकानदारों पर अब नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
नगर परिषद ने ऐसे 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं जिन्होंने निर्धारित कूड़ा शुल्क के बजाय कम राशि जमा की है। परिषद ने सभी संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय के भीतर पूरा शुल्क जमा करने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद ने हाल ही में शहर के विभिन्न बाजारों का रिकॉर्ड खंगाल कर ऐसे दुकानदारों की सूची तैयार की है जो लंबे समय से निर्धारित शुल्क से कम राशि का भुगतान कर रहे थे। अब इन सभी को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने को कहा गया है। परिषद का कहना है कि शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान से निर्धारित शुल्क की वसूली जरूरी है। नगर परिषद की मानें तो कई दुकानदार अपनी दुकान के आकार और श्रेणी के अनुरूप निर्धारित शुल्क नहीं दे रहे थे जिससे परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यदि नोटिस मिलने के बाद भी संबंधित दुकानदार निर्धारित कूड़ा शुल्क जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 तथा स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने समेत अन्य सख्त कार्रवाई नगर परिषद चंबा की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि 25 दुकानदारों को नोटिस जारी कर पूरी राशि जमा करवाने बारे निर्देशित किया गया है। कहा कि कूड़ा शुल्क भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें