फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। बिजली बिल जमा न करने वाले 315 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद भी कोई उपभोक्ता अगर बिजली बिल जमा नहीं करवाता है तो एक माह बाद उसके अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उसके बाद दोबारा बिजली कनेक्शन लेने की एवज में उपभोक्ता को 250 रुपये रि-कनेक्शन के लिए फीस देनी होगी। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई से डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत आने वाले परिक्षेत्र में 315 उपभोक्ता समयानुसार बिजली के बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इससे माह दर माह विद्युत बोर्ड की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड ने 10 लाख 45 हजार 889 रुपये वसूल करने हैं। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद बिल जमा न करवाने पर अब बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर एक माह में बिल जमा करने के निर्देश जारी किए हैं।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने कहा कि बिजली बिलों की अदायगी समय पर न करने वाले 315 डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर एक माह में बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि समयानुसार बिजली बिल जमा न होने पर डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन लेने पर उन्हें 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें