फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा खुले में फेंकने पर नप को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा खुले में फेंकने पर नप को जारी किया नोटिस
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पीसीबी ने की कार्रवाई
15 दिन के भीतर नगर परिषद को देना होगा जवाब
प्रवीण कुमार
चंबा। चंबा शहर के वातावरण को प्रदूषित करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को नोटिस जारी किया है। शहर के सुल्तानपुर वार्ड में रावी के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही इसी वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की हालत भी काफी बदतर है। साफ-सफाई का वहां पर कोई भी इंतजाम नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पीसीबी में शिकायत दी थी। पीसीबी की टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो रावी नदी के किनारे पर जहां कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आए तो वहीं शौचालय में भी गंदगी का आलम देखने को मिला। इसको लेकर पीसीबी ने नगर परिषद को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें नप को 15 दिन के भीतर कूड़े को साफ करने से लेकर शौचालय में साफ-सफाई करवानी होगी अन्यथा पीसीबी अपनी आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा। नगर परिषद ने साफ-सफाई का सारा जिम्मा ठेकेदारों के कंधों पर छोड़ रखा है। ये ठेकेदार शहर का कूड़ा कर्कट कहां पर जाकर ठिकाने लगाते हैं इसको लेकर भी नगर परिषद के अधिकारी जांच पड़ताल नहीं करते। यही कारण है कि सुल्तानपुर वार्ड में रावी नदी के तट पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं जबकि रावी नदी का तट तो दूर की बात है कूड़ा-कर्कट खुले में भी नहीं फेंका जा सकता। कूड़े कर्कट के निस्तारण के लिए कुरांह में कूड़ा संयंत्र बनाया गया है, जहां पर सफाई ठेकेदारों को यह कूड़ा फेंकना होता है। लेकिन पैसे बचाने के लिए चक्कर में ठेकेदार रात के अंधेरे में रावी नदी के तट या नालों में कूड़ा-कर्कट ठिकाने लगा देते हैं। इसको लेकर कई बार ठेकेदारों की गाड़ियां नदी-नालों में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ी भी जा चुकी हैं। सुल्तानपुर में कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों ने खुले में जमा इस कूड़ा-कर्कट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। साथ ही इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी शिकायत की थी। इसके परिणाम स्वरूप पीसीबी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि सुल्तानपुर में खुले में कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए नगर परिषद चंबा को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के भीतर नप को इस नोटिस का जवाब बनाकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें