फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 विद्युत उपभोक्ताओं को थमाए नोटिस

विज्ञापन
notice defaulters from electricity board
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड प्रबंधन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विद्युत उपमंडल सिहुंता के दायरे में आने वाले 28 उपभोक्ताओं को बोर्ड प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर 15 दिन में बिजली बिल जमा न किए तो उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उसके बाद पूरा बिल अदा करने के अलावा उपभोक्ता को 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिहुंता उपमंडल के तहत सिहुंता, टुडी, हटली, कामला, मोरठू और जोलना के कुछ बिजली उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन को इन उपभोक्ताओं से 32 लाख रुपये बिलों के रूप में वसूलना बाकी है। बिजली बिलों की अदायगी न होने पर बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए। नोटिसों से कुछ समाधान न होने पर अब बोर्ड ने सख्ती करते हुए अंतिम नोटिस भेज कर उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने का अल्टीमेटम दिया है। बिजली बिल चुकता न करने पर उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विद्युत उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता कुलजीत परमार ने कहा कि क्षेत्र के 28 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में दी गई समयावधि में बिल जमा न करवाने पर अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटे जाएंगे। कहा दोबारा कनेक्शन लेने की एवज में 250 रुपये अतिरिक्त जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें