फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का किराया वसूलने के लिए नप ने जारी किए 28 नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा की 30 लाख की अदायगी पर दुकानदार/खोखाधारक कुंडली मारे बैठे हैं। लंबे समय से नगर परिषद की दुकानों और खोखो के किराये की अदायगी न करने से ही इस प्रकार की नौबत आई है। ऐसे में अब नप चंबा के दुकानों के किराये की अदायगी न करने वाले 28 दुकानदारों/खोखाधारकों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में इन दुकानदारों/खोखाधारकों को दस दिनों की समयावधि के भीतर-भीतर बकाया किराया नप कार्यालय में जमा करवाने बारे निर्देश किया है। दुकानदारों/खोखाधारकों को चेताया गया है कि नोटिस मिलने के बाद भी यदि वे किराया चुकता नहीं करते हैं तो उनके बिजली के कनेक्शन बिजली बोर्ड काट देगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुख्य बाजार, राजीव गांधी कांपलेक्स, कसाकड़ा स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के समीप, शीतला ब्रिज के पास, बालू में नगर परिषद चंबा की 457 दुकानें और खोखे हैं। जिनमें 295 खोखे और 162 दुकानें हैं। इन दुकानों को किराये पर देने की एवज में दुकानदारों द्वारा नप चंबा को किराया चुकता करना पड़ता है। प्रथम चरण में नप चंबा द्वारा 28 दुकानदारों/खोखाधारकों नोटिस जारी किए हैं। जिसमें साफ शब्दों में 10 दिनों के भीतर बकाया राशी की अदायगी के निर्देश जारी किए गए हैं। नप चंबा के उपाध्यक्ष पुरू मनेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के हाउस में किराया चुकता न करने वाले दुकानदारों/खोखाधारकों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने बारे निर्णय लिया गया है। जिसके तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने दुकानदारों/खोखाधारकों को समय पर किराया देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें