फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-किलाड़ मार्ग पर काला वन के पास डंगा धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-किलाड़ मार्ग पर काला वन के पास डंगा धंस गया। जिसकी वजह से चंबा से पांगी जा रही आधा दर्जन टैक्सियां वहां फंस गई। पांगी से चंबा आ रही गाड़ियां भी वहीं फंसी रही। सड़क के डंगे की मरम्मत करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं। तब तक उपरोक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। काला वन से टैक्सी चालकों ने सवारियों की अदला बदली की। पांगी से चंबा जा रही टैक्सियों में सवार लोगों को चंबा की तरफ फंसी टैक्सियों में भेजा गया। वहीं चंबा से पांगी जा रहे लोगों को पांगी की तरफ फंसी टैक्सियों के जरिए भेजा गया। मार्ग बाधित होने से सरकारी बस भी वहां फंस गई। सवारियों को टैक्सी के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। पांगी वासियों ने सरकार व प्रशासन से उपरोक्त मार्ग को जल्द बहाल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें