फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमेरा जलाशय में लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
No trace of missing youth found in Chamera reservoir
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास चमेरा जलाशय में समाई कार में सवार एक युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे। जलाशय का पानी कम करवाने के बाद एक युवक के शव को गोताखोरों ने उसी दिन ढूंढ निकाला था। जबकि, दूसरे युवक को काफी तलाश करने पर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार तड़के दो युवक कार में सवार होकर प्रोजेक्ट निर्माण कंपनी में ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। अचानक खडमुख के पास उनकी कार चमेरा जलाशय में गिर गई। इस दौरान एक युवक का शव बरामद हो गया जबकि, गिल्लू राम पुत्र जैसो राम निवासी गांव बगडू अभी तक लापता है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया लेकिन, उसका सुराग नहीं लग पाया। अब पुलिस ने सर्च अभियान को विराम लगा दिया है, जिससे पीड़ित परिवार की आस टूटने लगी है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि लापता युवक को तलाश करने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई जाए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि खड़ामुख कार हादसे में लापता युवक अभी तक नहीं मिला है। पुलिस की ओर से युवक को तलाश करने के लिए कई बार सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें