फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा शहर में नहीं मिला बाल श्रम का कोई मामला

Thu, 30 Nov 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा शहर के रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग के साथ गठित टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। बाल श्रम की पड़ताल को लेकर शहर में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल श्रम का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

टीम ने मुख्य बाजार की दुकानों में दबिश दी। विभिन्न संस्थानों में भी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण की अगुवाई राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त रवि कुमार ने की। श्रम निरीक्षण समेत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जिला बाल सरंक्षण इकाई और चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकानों में 14 साल से कम किसी भी बच्चे को न रखें। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम का इस तरह का निरीक्षण करने का मकसद बाल श्रम के मामलों पर रोक लगाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीस नवंबर से दस दिसंबर तक जिले में बाल श्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया है। जिले भर में निरीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले तीसा और अन्य क्षेत्रों में टीम दबिश दे चुकी है। श्रम निरीक्षक ऋषभ चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत शहर में निरीक्षण किया गया। कहा कि कोई भी बाल श्रम का मामला सामने नहीं आया है। कहा कि दुकानदारों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें