फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोथा से बालू तक डबल लेन बनेगा एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राज्यमार्ग का 13 किलोमीटर भाग अब डबल लेन होगा। 79 करोड़ की राशि से एनएच किनारे कटिंग, वाइंडिंग, ड्रेन और टारिंग का कार्य किया जाएगा। हरोथा में टारिंग के लिए बाकायदा कंप्यूटरीकृत कंक्रीट बैचिंग प्लांट लगाया जाएगा। राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्रबंधन ने कार्य को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2023 तक निर्धारित किया है।
विज्ञापन

हरोथा से बालू तक अब दो वाहन आसानी से एक ही समय में गुजर सकेंगे। एनएच के इस हिस्से को डबल लेन करने का कार्य एनएच प्रबंधन ने आवंटित कर दिया है। प्रबंधन ने वन विभाग के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन कर रखा है। एनएच पर निजी भूमि मालिकों और एनएच प्रबंधन की जमीन है। इसमें छोटे-बड़े करीब 200 पेड़ हैं जिनकी मार्किंग हो गई है। एनएच के किनारे निकासी नालियों सहित जरूरी जगहों पर कटिंग और डंगे लगाने सहित टारिंग का कार्य किया जाएगा। टारिंग के कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए, इसके लिए एनएच प्रबंधन ने विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार हरोथा में कंक्रीट बैचिंग प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें निर्धारित मात्रा में सीमेंट, बजरी और रेत का मिश्रण तैयार होगा। इससे टारिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि एनएच के कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें