फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा बंद रहा एनएच, 35 सड़कों पर ठप रही आवाजाही

विज्ञापन
बारिश के कारण सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर हेलीपैड के पास सड़क पर गिरे पत्थरों से लगा जाम।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। भरमौर-पठानकोट हाईवे बग्गा के समीप भारी-भरकम चट्टानें गिरने से सुबह 6:00 बजे यातायात के लिए बाधित हो गया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने सुबह 7:00 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। वहीं, एनएच के अलावा जिले में 35 संपर्क सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इनमें लोक निर्माण मंडल चंबा के 12, तीसा के 11, सलूणी के 6 और भटियात के 6 मार्ग शामिल रहे। वाहनों की आवाजाही रुकने से कई लोग फंसे रहे। उन्हें मजबूरन अपने रिस्क पर सड़क को पार करने के बाद वाहनों की अदला-बदली कर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद तक इन सड़कों को भी बहाल कर दिया गया था।
वहीं, देरशाम तक जिले में प्रभावित 22 पेयजल योजनाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
कच्चे मकानों और गोशाला को पहुंचा नुकसान
बारिश से उपमंडल सलूणी के तहत अकर पुत्र अजीज दीन का एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उपतहसील भलेई के तहत भैजेई निवासी रजिंद्र कुमार पुत्र धर्म सिंह के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। उप तहसील तेलका निवासी प्रकाश पुत्र लोक राम पुत्र कर्म चंद की गोशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि बग्गा के पास बाधित हुए हाईवे को घंटे के भीतर बहाल करवा दिया गया। बताया कि हाईवे पर 200 मजदूरों को व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले में बाधित सभी सड़कों को बहाल करवा दिया गया है।
उधर जिला प्रशासन ने भी मौसम को देखते हुए बेवजह लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें