फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 386 ऑक्सीजन युक्त बेडों की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बीते एक माह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो प्रतिदिन सैंपलों की रिपोर्ट के बाद 50 से 70 तक लोग संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

डेडिकेटिड कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों में 386 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चंबा, चुवाड़ी और डलहौजी में 1,400 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय हैं। वर्तमान में कोविड अस्पताल चंबा में दस संक्रमित उपचाराधीन हैं जिनकी देखरेख के लिए चिकित्सक, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात हैं। अब प्रशासनिक निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिंजर मेले के दौरान दो स्टाल लगाकर लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने, बूस्टर डोज लगाने और सैंपलिंग करने की व्यवस्था रहेगी। विभागीय टीमें पंचायत स्तर, विभागों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सत्र के तहत बूस्टर डोज लगाएंगी।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 404 पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस बार कोरोना संक्रमण का वेरिएंट पहले की अपेक्षा अधिक घातक नहीं है। बावजूद इसके बूस्टर डोज सहित कोविड नियमों की पालना कर इस महामारी से बचा जा सकता है। संक्रमण फैलने पर इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। इसके तहत मेडिकल कॉलेज चंबा में 600 के करीब, चुवाड़ी में 50, डलहौजी में 75 और डलहौजी में 50 ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र तक ऑक्सीमीटर और थर्मल स्केनरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 2,500 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के हेल्थ सेंटरों में उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए स्वास्थ्य महकमा अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय कोविड नियमों का पालन करना और बूस्टर डोज लगवाना है। कहा कि मिंजर मेले के दौरान भी मेला देखने के लिए आने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें