फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान नंबर चार में 14 लाख रुपये से लगेंगे नए झूले

Mon, 23 Dec 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चौगान नंबर चार में 14 लाख रुपये की लागत से नए झूले स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा ओपन जिम भी बनाया जाएगी। नगर परिषद चंबा ने यह योजना भी बनाई है कि चौगान नंबर चार में लगाए जाने वाले नए झूलों को मिंजर मेेले के दौरान नहीं उखाड़ा जाएगा। इसके लिए एक प्रस्ताव भी तैयार किया है। इस साल मिंजर मेले के दौरान उखाड़े झूलों को अब तक प्रशासन की ओर से स्थापित नहीं किया था। इसके बाद अब नगर परिषद ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने यह कदम बच्चों को सुरक्षित और मनोरंजक खेलकूद की सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया है। इन नए झूलों की स्थापित होने से बच्चों को खेलने के लिए और अधिक आकर्षक और सुरक्षित स्थान मिलेगा। उधर, नगर परिषद के कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी दलीप कुमार का कहना है कि चार नंबर चौगान में 14 लाख रुपये से नए झूले और ओपन जिम बनाया जाएगा। इसके साथ नए झूलों को नहीं उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें