फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नकरोड़-हिमगिरी सड़क दो सप्ताह से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की अदलाबदली करके की जा रही आवाजाही
विज्ञापन

15 मीटर धंस चुकी है सड़क, विभाग लगा रहा डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। नकरोड़-हिमगिरी सड़क भूस्खलन से यातायात के लिए दो सप्ताह से बंद पड़ी है। इससे चार पंचायतों के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। सेरू के पास दो सप्ताह पहले भूस्खलन से 15 मीटर सड़क धंस गई, जहां पर डंगा लगाया जा रहा है। डंगे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही यहां वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। दो सप्ताह से लोग सेरू से वाहनों की अदलाबदली करके आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्राम पंचायत आयल, बणंतर, चीह और हिमगिरी में रहने वाली 5000 आबादी सड़क अवरूद्ध होने के कारण परेशान है।

स्थानीय लोगों अशोक कुमार, जावेद अली, सुरेश कुमार, हंसराज, केवल, मनोज कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि नकरोड़-हिमगिरी मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा हुआ है। लोगों को अपनी जरूरतों का सामान नकरोड़ से हिमगिरी पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेरू के पास के सामान की अदलाबदली नहीं की जा सकती। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि सड़क के डंगे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द डंगे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें