फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजघर और पार्किंग पर ठेकेदारों का कब्जा, नगर परिषद को 30 लाख का चूना

Fri, 18 Mar 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं पार्षद अंजलि मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा के अधीन जंजघर व पार्किंग के कब्जाधारक ठेकेदारों पर पार्षद ने हमला शुरू कर दिया है। पार्षद ने नगर परिषद के लाखों रुपये का गोलमाल होने की बात कही है। यह सारी राशि पिछले चार सालों में नगर परिषद को किराये के रूप में मिलनी थी।
विज्ञापन


जंजघर और पार्किंग की वसूली करीब 30 लाख रुपये होने का खुलासा हुआ है। करीब चार सालों से जंजघर पर कब्जे का किराया अदा नहीं किया गया है। चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस इमारत को नगरवासियों के लिए बनाया गया था वहां पहले कब्जा किया गया और फिर अपने तरीके से जंजघर को बंद कर ऊपरी मंजिल में सेल और दूसरे आयोजन शुरू करवा दिए गए। निचली मंजिल में ढाबा और नगर परिषद का कार्यालय खोल दिया गया। संचालकों ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर नगर परिषद को उलझाए रखा।

ऐसा ही कुछ हाल चौगान नंबर तीन में बनी पार्किंग का भी है। इस पार्किंग के एवज में नगर परिषद को मिलने वाली भुगतान राशि अभी तक नहीं मिल पाई है और जिस ठेकेदार ने पार्किंग हासिल की है वह उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। अंजलि मल्होत्रा ने बताया कि नगर परिषद की इस पार्किंग के एवज में ठेकेदार पर करीब आठ लाख रुपये की राशि बकाया है। इसके साथ चौगान वार्ड में गांधी कांपलेक्स के धरातल पर बनी पार्किंग को भी उन्होंने खाली करवाने की बात कही है। अंजलि ने बताया कि यह पार्किंग चौगान वार्ड के लिए थी लेकिन इसे दोपहिया वाहनों के लिए किराये पर दे दिया गया। अब इस पार्किंग में सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही खड़ी होती हैं और काफी समय से पार्किंग का टेंडर नहीं हुआ है। अंजलि मल्होत्रा ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त से भी मुलाकात की है और ठेकेदार समेत नगर परिषद के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


चुनिंदा लोगों पर नहीं सब पर होगी कार्रवाई : नीलम नैय्यर
नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि नगर परिषद उगाही के मामले में चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगी। बल्कि वे सभी लोग जिन्होंने लंबे समय से नगर परिषद का भुगतान नहीं चुकाया है सभी पर कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई की जद में बस स्टैंड चंबा में बना रैन बसेरा, दुकानें व गांधी कांपलेक्स भी शामिल है। अब नगर परिषद इन सबको दोबारा से ई-टेंडरिंग के माध्यम से जारी करेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें