फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच दिन से सड़क पर खड़ी निगम की बस, आवाजाही बनी मुसीबत

Fri, 13 Nov 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी पेट्रोल पंप के पास खराब बस से यातायात प्रभावित, न मरम्मत हुई और न हटाने की व्यवस्था
विज्ञापन

डलहौजी से सलूणी जा रही बस में आई थी तकनीकी खराबी, जाम लगने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोटी पेट्रोल पंप के पास एचआरटीसी की खराब बस पांच दिन से सड़क के किनारे खड़ी है। अब तक न इसकी मरम्मत हो पाई है और न ही इसे वहां से हटाया गया है। बस के कारण सड़क का हिस्सा घिरा रहने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, सोमदत्त, रोहित कुमार, जुगल कुमार, प्रकाश चंद, विनित कुमार और हेमराज ने बताया कि एचआरटीसी की यह बस डलहौजी से सलूणी जा रही थी। कोटी पेट्रोल पंप के पास अचानक तकनीकी खराबी आने से बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इसके बाद इसे सड़क किनारे लगा दिया गया, लेकिन पांच दिन बीतने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस की जल्द मरम्मत करवाकर इसे हटाने की मांग की है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें