फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कमाने वाली बेटी अंजना की मौत से साहली गांव में मातम

Sat, 25 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी/चंबा। लाहौल-पांगी सीमा पर दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली अंजना पुत्री चैन सिंह निवासी गांव साहली, पंचायत साहली का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। नम आंखों से अंजना को अंतिम विदाई दी। अंजना अपने परिवार का सहारा थीं। मेहनत कर माता-पिता के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी की अर्थी को कंधा देते समय माता-पिता का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में पूरे दिन शोक का माहौल रहा। ग्रामीणों अमरनाथ, विनय कुमार, योगराज ने बताया कि अंजना मिलनसार और मेहनती स्वभाव की थीं। उनकी मौत से केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें