फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब तक एक लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में पशु टीकाकरण अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीमों ने 25 सितंबर से अब तक एक लाख से अधिक पशुओं को कवर कर लिया है। विभाग को इस अभियान के तहत पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए कुल दो लाख 12 हजार पशुओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला है। इनमें गाय, भैंस और बैल शामिल हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण कार्य को तेज गति देने के लिए विभाग के कर्मचारी लगातार पशुपालकों को फोन कर अभियान की जानकारी दे रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक पशुओं को समय पर टीका लगाया जा सके। पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. राकेश भांगालिया का कहना है कि यह अभियान 25 सितंबर से प्रारंभ हुआ था और 28 नवंबर को समाप्त होगा। निर्धारित समय सीमा में पूरा लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इससे पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें