फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धार से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भजलुई धार के पास 100 फीट गहरी खाई में गिरने से चनालू राम (38) पुत्र प्रीतम निवासी धारना, बकाण की मौत हो गई। पत्थरों पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 6:30 बजे घटी, जब वह धार से वापस लौट रहा था। उसी दौरान पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस मामले में आगामी जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें