फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौड़ा-दरेकड़ी पेयजल योजना से मिटेगी पांच हजार परिवारों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। मौड़ा-दरेकड़ी पेयजल योजना से चार पंचायतों के पांच हजार परिवारों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही पंचायतों में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत का भी समाधान हो जाएगा। पेयजल योजना से ग्राम पंचायत मौड़ा, दरेकड़ी, बाड़का और सेरी के गांवों को पानी मुहैया करवाया जाएगा। इन पंचायतों में डाली की गई पेयजल लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण गांव में पानी की किल्लत रहती है।
विज्ञापन

इसी समस्या का समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग ने उपरोक्त योजना का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा। सरकार ने योजना को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दो करोड़ की धनराशि का बजट भी दे दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही जल शक्ति विभाग ने योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। खरेड़ नाले से मौड़ा और दरेकड़ी तक पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
इससे उपरोक्त पंचायतों के लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा। पेयजल योजना की स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। देसराज बसंत, प्रकाश कपूर, आशा कुमारी, सन्नी कुमार, प्रहलाद भक्त, उर्मिला ठाकुर, तेज राम और हरी सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार जताया है। साथ ही विभाग से मांग की है कि उपरोक्त योजना का निर्माण शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने बताया कि उपरोक्त पेयजल योजना से पांच पंचायतों को लाभ मिलेगा। योजना का कार्य शुरू करवाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें