फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलग्रां में पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खिलग्रां में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चतर सिंह पुत्र नाथो राम निवासी गांव खिलग्रां डाकघर बग्गी के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह के समय गांव में पेड़ की टहनियों को काट रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह पेड़ से गिर गया। इसकी वजह से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए खैरी अस्पताल में लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। मगर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
यहां अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें