फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्कूल से बच्चे को लाने जा रही महिला पर बंदरों ने किया हमला

Thu, 14 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। स्कूल से अपने बच्चे को लेने जा रही महिला को बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान ममता पत्नी मीर चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह वीरवार दोपहर को अपने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए सुभाष चौक से होकर गर्म सड़क मार्ग से जा रही थीं। उसी दौरान जंगल से बंदरों का झुंड अचानक टूट पड़ा। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत पहुंच गए। उन्होंने महिला को बंदरों के झुंड से बचाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। यहां उनके जख्मों की मरहम पट्टी की गई। महिला की बाजू में बंदरों ने हमला कर गंभीर जख्म कर दिया था। संक्रमण से बचाने के लिए महिला को एंटी रैबीज का टीका भी लगाया गया। डलहौजी में इससे पहले भी राहगीरों पर बंदर हमले कर चुके हैं। समय रहते वन विभाग ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो जाएगी। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि बंदरों के हमले से घायल महिला को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।


स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों पर भी बंदरों का हमला
वीरवार शाम को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे स्कूली बच्चों पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। सड़क से जा रहे बच्चों पर बंदरों का झुंड अचानक झपट पड़ा। इससे पहले बंदर बच्चों को जख्मी कर पाते, उनकी मदद के लिए आस पास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को रिहायशी बस्ती से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें