फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लुप्त हो रहे पौष्टिक व्यंजनों के फायदे बताएं, 100 रुपये पुरस्कार पाएं

Thu, 14 Sep 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय करियां में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने पोषण अभियान के तहत की जा रहीं गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिए कि अभियान के तहत तमाम गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से करवाया जाए, जिससे लोग पोषित आहार के बारे में जागरूक हो सकें। इसके अलावा उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम अभियान की भी समीक्षा की। बताया कि समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालय इसकी प्रगति रिपोर्ट भेजें। पोषण अभियान के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास शिमला के माध्यम से हिमाचल के भूले हुए व्यंजनों के छुपे हुए खजाने की खोज नामक अभियान 15 से तीस सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसमें हिमाचल के लुप्त हुए जा रहे पौष्टिक व्यंजनों को बनाते हुए उसके फायदे बताते हुए 20 मिनट की वीडियो / रोल बनाकर www.facebook.com/WCDHimachalPardesh पर साझा करें। निदेशालय की ओर से 20 चुने गए बेस्ट प्रतिभागियों को 1000 रुपये की राशि दी जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता से हिमाचल के लुप्त हुए जा रहे पौष्टिक व्यंजनों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके माध्यम से आधुनिक पीढ़ी को इन व्यंजनों के बारे में जानकारी मिलेगी और लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस प्रतियोगिता में लोगों को बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें