फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान में संबोधित करने वाले पहले पीएम होंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धौलाधार की पहाड़ियों में स्थित चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री होेंगे। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चंबा चौगान से ही पीएमजीएसवाई योजना के चरण-चार का शुुभारंभ करने के अलावा ऊना के हरोली में स्थित बल्क ड्रग फार्म का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग फार्म की रिकॉर्ड 15 दिन में डीपीआर तैयार की गई है जिसे केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के साथ-साथ बकायदा पहली किस्त के तौर पर 300 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातें करने में कम और काम करने में अधिक विश्वास रखते हैं।
हिमाचल प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री का अथाह प्रेम ही है कि दस दिन में वह दूसरी बार प्रदेश की देवभूमि कहे जाने वाले चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स और कुल्लू में दशहरे के पर्व के दौरान पहुंचे थे जहां वह लोगों के प्रेम के कारण जनता के बीच चले गए और उनसे बात की। कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार अथाह विकास करवाने में ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें