राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोह टिकरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश राणा की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर बच्चों की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें विजेता रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही आपदा से निपटने के लिए बच्चों की मॉक ड्रिल भी करवाई गई। जिसमें बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी अपनी भूमिका निभाई।
इसके अलावा पर हेल्थ केयर ट्रेनर नीरा ठाकुर ने बच्चों को फर्स्ट एड व हेल्थ के बारे में अधारभूत जानकारी दी। इस मौके पर कल्पना, मोनिका, रविंद्र सिंह, तेज सिंह, उत्तम चंद, भीखम, जीवन लाल, रमेश चंद, कर्म सिंह, फजलदीन, कमल देव और धीरज सिंह उपस्थित रहे।