फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल से मोबाइल व तीन हजार रुपये चोरी

Mon, 03 Oct 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्रीय अस्पताल में भारी सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद रविवार रात को मरीजों के तीमारदारों का मोबाइल व नकदी चोरी हो गई।
विज्ञापन


चोरों ने तीसरी मंजिल में दाखिल अपने रिश्तेदारों से मिलने आए दो तीमारदारों के बैग से मोबाइल व तीन हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। अस्पताल के मुख्य गेट पर पहरे में बैठे गृहरक्षकों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

अब अस्पताल प्रशासन ने गृहरक्षकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल के वार्ड में सो रहे तीमारदारों की नकदी व मोबाइल चोरी हो गए हैं। नेक सिंह पुत्र बलराम निवासी दियोला रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल में अपने रिश्तेदार के साथ था। देर रात उसके बैग से चोरों ने करीब तीन हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही विजय कुमार पुत्र लाल चंद भी अस्पताल में उपचाराधीन अपने रिश्तेदार को देखने गया था।। रात को जब वह सोया था तो चोरों ने उसके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। मोबाइल की कीमत दस हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों ने चोरी की शिकायत पुलिस चौकी चंबा में करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल का इएमआई नंबर नोट करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में इससे पहले भी कई चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। गृहरक्षकों की भारी तैनाती के बावजूद चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। स्थानीय निवासी जय सिंह, मनोज कुमार, देश राज, प्यार सिंह, टेक चंद, रूप लाल, संजय कुमार, रमेश कुमार, रविंद्र और सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में रात के समय मरीजों के सामान की रखवाली रामभरोसे होती है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि अस्पताल में चोरी को लेकर लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है।       

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें