चंबा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ बनाए जा रहे मिनी सचिवालय के निर्माण कार्य का सदर विधायक नीरज नैयर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिनी सचिवालय का कार्य तय समय अवधि में पूरा किया जाए। इस कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने विधायक को अवगत करवाया कि निर्माण कार्य की निगरानी करने के लिए विभागीय अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं।