फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए हर सप्ताह किया जाए आकलन : बलवीर

Sun, 18 May 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा में समग्र शिक्षा के तहत मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंबा बलवीर सिंह, जिला परियोजना अधिकारी कमलेश ठाकुर और शिक्षा विभाग के विशेष कार्य अधिकारी उमाकांत आनंद विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला के 15 खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में समग्र शिक्षा के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें विशेष तौर पर यू-डाइज पर बच्चों का नामांकन, स्कूल की पूरी और सही सूचना भरवाना सहित वीएस के पोर्टल पर अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति को प्रतिदिन भरवाने बारे निर्देशित किया गया। इसके अलावा 'एक शहर के 100 मोती' कार्यक्रम के तहत 20 मई 2025 को होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए स्कूल व्यापक प्रयास करें। साथ ही साप्ताहिक आकलन भी करें। बैठक में एक भारत श्रेष्ठ भारत, पीएमश्री योजना समेत प्री प्राइमरी शिक्षा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलबीर राणा ने स्कूलों को निर्देश दिए कि वे प्रशासनिक मुद्दे जैसे स्कूल क्लोजर, स्कूल मर्जर, स्कूल रिकॉर्ड का रखरखाव, शिक्षा गुणवत्ता के लिए अपने-अपने प्रयास आदि पर विशेष बल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें