फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर उपायुक्त को भेजा ज्ञापन

Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा एंबुलेंस मार्ग के निर्माण को लेकर उपायुक्त से मिलने जाता  गांव छमैरी का प्रतिनि​धिमंडल। सं
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यूथ कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा और सचिव धर्मेंद्र ने बताया कि मुख्य बाजार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका तक जाने वाला रास्ता एक निजी भवन निर्माण के दौरान बंद कर दिया गया। इसके बदले कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं करवाया गया।
विज्ञापन


कमेटी ने मांग की है कि या तो पुराने सार्वजनिक रास्ते को तुरंत बहाल किया जाए या फिर आम जनता की सुविधा के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया जाए। उधर, नायब तहसीलदार कुशल सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और शीघ्र ही संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें