फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत की टीम ने जीता क्रिकेट का खिताब

Tue, 13 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बनीखेत के पद्धर मैदान में विजेताटीम को नवाजते ​खिलाड़ी। स्त्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्धर मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बनीखेत ने गोली को हराका खिताब पर कब्जा जमाया। मंगलवार को टॉस जीतकर बनीखेत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 103 रन बनाए। इसमें जग्गू ने 35 रन और विक्की ने 21 रन बनाए। गोली टीम की ओर से अतुल ने 13 रन देकर दो खिलाड़ी पैवेलियन वापस भेजे। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोली की टीम 94 रन पर ही सिमट गई। अपनी टीम के लिए विक्की ने 30 रन का योगदान दिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ सीरीज सन्नी को चुना गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में मयूक चड्ढा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला शिव शक्ति यूथ क्लब और गोली के मध्य में खेला गया। इसमें गोली ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें