फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में धूमधाम से मनाया साईं बाबा का प्रकटोत्सव

Fri, 22 Nov 2024 04:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने लक्ष्मीनारायण मंदिर से गांधी चौक और रघुनाथ मंदिर तक निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। सत्य साईं सेवा समिति डलहौजी ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 99वां प्रकटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर वीरवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।
सत्य साईं समिति के संयोजक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पालकी यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर गांधी चौक और रघुनाथ मंदिर से होते हुए दोबारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मार्ग में भक्तों ने साईं बाबा के मधुर भजनों पर झूमते हुए आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। साईं भक्तों के जोश और भक्ति से पूरा डलहौजी साईंमय हो गया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया, और भक्तों ने बाबा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल लंगर नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें