फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 11 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। शादी समारोह में शरीक होकर घर लौट रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान चमन लाल 55 वर्षीय गांव चेहली डाकघर कोहलड़ी तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि चमन लाल 10 मई 2026 को शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अब जब वह घर लौट रहा था तो कुन्हा नामक स्थान पर पैर फिसल कर जा गिरा। घायलावस्था में उसे उठा कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें