फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हत्या के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 11 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने के आरोपी अरुण कुमार निवासी वलियारा डाकघर पलूही को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस के अनुसार रोजमर्रा की तरह अजय कुमार, अरुण और पंकज दिहाड़ी लगाकर बाइक पर पलूंही स्थित एक दुकान पर पहुंचे। तीनों ने वहां से नमकीन के पैकेट, अंडे, ठंडा इत्यादि सामान खरीदा। इसके बाद तीनों ने मिलकर पार्टी की। करीब आधे घंटे बाद पंकज कुमार बाइक पर चला गया जबकि पीछे से अजय कुमार और अरुण कुमार भी पैदल घर की तरफ चले गए। अगली सुबह ग्रामीणों ने ढांक में अजय कुमार का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। दोपहर बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें