फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह, सलूणी व भरमौर में बनेंगे कोल्ड स्टोर

Wed, 12 Oct 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के उद्यान विभाग के मुख्य सचिव जगदीश चंद शर्मा ने विश्व बैंक से प्राप्त बजट एक हजार 131 करोड़ के उच्च घनत्व पौधरोपण पर तीसा एवं सलूणी के बागवानों के साथ विस्तार से चर्चा की। जिसमें करीब 100 से ज्यादा बागवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में रूट स्टाक जैसे एम-9, एम-111 व 106 के ऊपर तैयार किए गए सेब की अच्छी किस्म के पौधे जैसे कि जीरोमाइन, गालाफूज, रेड ब्लॉक्स इत्यादि बागवानों को इस वर्ष उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अंतर्गत बागवानों को जगदीश शर्मा ने बताया कि इस परियोजना में सिंचाई की व्यवस्था के लिए भी प्रावधान किया गया है जिसके अंतर्गत किसानों के समूहों को सिंचाई की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या किसानों को न झेलनी पड़े।

उन्होंने बताया कि भविष्य में चुराह में 500 मीट्रिक टन क्षमता के वातानुकूलित शीत भंडारण का निर्माण एपीईडीए की फंडिंग के तहत एचपीएमसी करेगी। 1000 मीट्रिक टन के तीन स्टोर सलूणी, भरमौर और तीसा में इस परियोजना के तहत लगाए जाएंगे। जिससे किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद को सही समय पर मंडी में बेचने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त इलाके में जब उत्पादन शुरू हो जाएगा उस समय विभाग किसानों को सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग मशीनें भी उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन


पौधों में सही परागण के लिए उन्हें मधुमक्खी पालन पर भी जोर दिया जाएगा। योजना के तहत जिला चंबा में 3000 हेक्टेयर यानी के चार लाख बीघा भूमि को सेब व अन्य फलों के अंतर्गत उपयोग में लाया जाएगा। चर्चा के दौरान जैविक विधि से फलों की खेती करने पर भी बल दिया गया। इस दौरान चुराह घाटी वैकल्पिक कृषि एवं सहकारी सभा भंजराडू के मुख्य सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा और उद्यान विकास अधिकारी तीसा अलक्ष पठानिया एवं उद्यान प्रसार अधिकारी राजकुमार और देवी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें