फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में पत्थर लगने से कंपनी का मजदूर घायल

Sun, 06 Dec 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। होली क्षेत्र में निर्माणाधीन बिजली परियोजना में एक मजदूर पत्थर लगने से घायल हो गया है। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पत्थर गिरने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान शंकर पुत्र अतुल निवासी आसाम के रूप में हुई है। शंकर गैमन कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन





शनिवार देर रात के समय जब शंकर टनल में काम कर रहा तो अचानक उस पर पत्थर गिर गया। इसके कारण उसके सिर में चोट लगी है। हादसे के बाद घायल शंकर को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें