फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड़ला में भूस्खलन से लूणा-छतराड़ी सड़क बंद

विज्ञापन
भूस्खलन के चलते बंद पड़ा लूणा-छतराड़ी मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत लूणा-छतराड़ी मार्ग पर कोड़ला में बुधवार देर रात भारी भूस्खलन से पांच पंचायतों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है। पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण कई मकान भी इसकी चपेट में आने से बच गए। सड़क बंद होने के कारण वीरवार को नौकरीपेशा, दिहाड़ीदार और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भूस्खलन से सड़क का 60 मीटर का हिस्सा जमींदोज हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि, सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है लेकिन, सड़क दो जगह पर क्षतिग्रस्त होने से बहाली के लिए समय लग सकता है।
सड़क अवरुद्ध होने से ग्राम पंचायत छतराड़ी, रूहणूकोठी, जगत, कूंर और पियूहरा के लोगों की आवाजाही बंद पड़ गई है। छतराड़ी, कूंर, उरेई, घटोर, रूहणूकोठी, सांबरा और पियूहरा गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। कई ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।
ग्रामीणों नरेश कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, कपिल कुमार, होशियार सिंह, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि सड़क बंद होने से कोड़ला गांव के बच्चे प्राथमिक पाठशाला दुदेई तक नहीं पहुंच पाए। वहीं, लोगों को भी अपने कार्यालयों में पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कहा कि मौसम खुलने के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मार्ग को जल्द बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है। लोनिवि राख के सहायक अभियंता ठाकुर सिंह ने बताया कि उन्हें भारी भूस्खलन से मार्ग बंद होने की सूचना मिली है। मशीनरी और लेबर को मौके पर भेजा गया है। मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें