फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल शाम 6 बजे निकाले जाएंगे लक्की ड्रॉ : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ ऐतिहासिक मिंजर मेले की प्रथम संध्या पर रविवार को कला मंच चौगान नंबर एक में शाम छह बजे निकाला जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि लक्की ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 51 पुरस्कारों में पहला इनाम मोटर मोटरसाइकिल, दूसरा स्कूटी, तीसरा एलईडी, चौथा वाशिंग मशीन, पांचवां स्मार्ट मोबाइल फोन (2), छठा साइकिलें (4), सातवां मिक्सचर ग्राइंडर (5), आठवां फिटनेस बैंड घड़ी (5), नौवां इलेक्ट्रिकल इंडक्शन (5), दसवां इलेक्ट्रिकल हीटर (6) , 11वां राइस कुकर (10) और बारहवां पुरस्कार इलेक्ट्रिकल प्रेस (10) निकाले जाएंगे। उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि कोविड की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए घर पर बैठकर ही लक्की ड्रॉ की सूचना प्राप्त करें, जिस के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

लक्की ड्रॉ टिकट विजेता इनामों की सूची का विवरण समाचार पत्र के माध्यम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन और फेसबुक पेज के माध्यम से पुरस्कारों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। विजेता अपने पुरस्कार जिला रेडक्रॉस सोसायटी चंबा के कार्यालय से टिकट प्रस्तुत करके 24 अगस्त तक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति लक्की ड्रॉ के कूपन लेना चाहता है तो वह जिला रेडक्रॉस शाखा चंबा और बचत भवन के बाहर लगे स्टाल में रविवार 25 जुलाई समय दोपहर दो बजे तक खरीद सकते हैं। उसके बाद कूपन बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें