फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर से पर्यटन व्यवसायिओं को करोड़ों का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। कोरोना के कहर से पर्यटन कारोबार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अप्रैल माह के पिक सीजन में पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार पर्यटकों से गुलजार रहती है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते लोगों की हिफाजत और सुरक्षा के मद्देनजर लगाए कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान पर्यटन नगरी में सन्नाटा पसरा है। होटल व्यवसायिओं ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए होटल के कर्मचारियों और स्टाफ को भी घर भेज दिया है। कुल मिला कर कोरोना के कटर ने पर्यटन व्यवसायिओं की कमर तोड़ कर रख दी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पर्यटन नगरी डलहौजी में करीब 100 होटल, रेस्तरां हैं। ये होटल अप्रैल माह तक करीब-करीब बुक हो जाते थे। इससे होटल होटल व्यवसायी अच्छा मुनाफा कमा लेते थे। मगर इस बार कोरोना के कहर के चलते बुक होने वाले होटल खाली पड़े हैं। इससे क्षेत्र के होटल व्यवसायिओं को अच्छी खासी चपत लग रही है। वहीं, पर्यटन नगरी खज्जियार भी सीजन शुरू होने पर पर्यटकों से गुलजार हो जाती थी। पर्यटक खज्जियार स्थित देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों सहित मनमोहक वादियों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक परिवार बाहरी राज्यों और जिलों से पहुंचते थे। मगर अब कर्फ्यू और लॉकडाउन से यहां भी धंधा ठप है। होटल, रेस्तरां खाली पड़े हैं। इससे खज्जियार के करीब 50 होटल व्यवसायिओं का कारोबार बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें