फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोहाली, बनीखेत मार्केट की टीमों ने जीते मैच

Wed, 07 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत स्थित पद्दर मैदान में आयोजित त्रिलोचन क्रिकेट प्रतियोगिता में लोहाली और बनीखेत मार्केट की टीमों ने क्रिकेट मैच जीते हैं। प्रतियोगिता के तहत पहला क्रिकेट मैच लोहाली और खैरी की टीमों के मध्य में खेला गया। टॉस जीतकर लोहाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। अपनी टीम के खाते में प्रीतम ने 31 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए खैरी की टीम 60 रन पर ही सिमट हो गई।
विज्ञापन


दूसरा क्रिकेट बनीखेत मार्केट और मुकेश इलेवन के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनीखेत मार्केट की टीम ने 164 रन बनाए। इसमें अंतरिक्ष ने 32 गेंदों में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुकेश इलेवन की टीम 127 रन ही बना पाई। इसमें सुमेश ने 34 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच बनीखेत मार्केट और लोहाली के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहाली की टीम ने 147 रन बनाए। इसमें अक्षय ने 24 गेंदों में 75 रन अपनी टीम के लिए बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनीखेत मार्केट की टीम 120 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें